Raybareli UP: हिंदी दिवस का कार्यक्रम काव्य कलश परिवार व मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

महराजगंज,रायबरेली। हिंदी दिवस के मौके पर काव्य कलश मंच परिवार द्वारा आयोजित छठे वार्षिकोत्सव पर सम्मान समारोह व काव्यगोष्ठी का मुख्य अतिथि प्रभात साहू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हिंदी काव्य कलश मंच द्वारा 14 सितंबर को ब्लाक सभागार में छठा वार्षिकोत्सव मनाया गया। काव्य कलश मंच के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक शिवबरन सिंह, दंत चिकित्सक सुरेश कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक राम प्रकाश त्रिवेदी, साहित्यकार आदित्य मौर्य, कुमार मयंक व पत्रकारों आनंद सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह व कोतवाल जगदीश यादव ने सम्मानित किया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि खलील रायबरेलवी ने की। काव्य पाठ के दौरान कवि अमरपाल”अमर”, कुमार मयंक, श्रद्धा पाण्डेय, आदित्या मिश्रा, जयकिशन “तनहा”, राम अवध उमराव, प्रदीप चौरसिया, प्रवीण त्रिपाठी, कृष्णा द्विवेदी, एस डी कांत सूरज , प्रेम जी पथिक , आदित्य मौर्य, गौरव सिंह आदि कवियों ने हिंदी भाषी काव्य पाठ से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर श्रीकान्त सिंह प्रधान सोथी, राम मिलन निर्मल , बाबूलाल यादव , लेखपाल अनिल चौधरी , अम्बेडकर इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक सुकृत कनौजिया ,

राम कुमार सिंह, सुशील चंद्र पाण्डेय, राकेश मिश्रा, ऋषि श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts