Raybareli UP: ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर किया प्रदर्शन, लचर विद्युत व्यवस्था के प्रति दिखा आक्रोश

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

महराजगंज रायबरेली। विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के चलते ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बीते शनिवार रात्रि 8:00 बजे महाराजगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र में ग्रामीण व क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया है। आपको बताते चलें की विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के चलते ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।

विद्युत उपकेंद्र नरई से चंदापुर फीडर के गांव रात्रि में अंधेरे से डूबने पर मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक 24 घंटे में केवल 4 घंटे की विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। जिसके चलते किसाने की फसल बिना पानी के सूख रही है, तो वही बरसात के और गर्मी के सीजन में घरों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे जहरीले जंतुओं का खतरा बना हुआ है। भीषण उमस व गर्मी के चलते ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त चल रहा है।

बच्चों की पढ़ाई भी बिजली के बिना बाधित हो रही है। बिजली के बगैर तमाम व्यवस्थाएं चरमराती हुई नजर आ रही। ग्रामीणों का आरोप है, कि विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी किसी समस्या पर फोन उठाना जरूरी नहीं समझता है।

नाराज ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर महाराजगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर विद्युत विभाग मुरादाबाद के नारे लगाए तथा बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का प्रदर्शन रात्रि में करीब 2 घंटे तक चलता रहा।

Related posts