जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली में महिला द्वारा लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को खून से खत लिखने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़ित पति अमित सिंह ने पत्नी पर करोड़ों की संपत्ति और लाखों के बीमा की लालच में झूठी कहानी रचने का आरोप लगाया है। अमित सिंह का कहना है कि पत्नी तनुजा सिंह ने करोड़ों के मकान को अपने नाम कराने और 25 लाख रुपये का इंश्योरेंस हड़पने के लिए यह साजिश रची।


पति ने बताया कि पत्नी कई महीनों से बच्चों को छोड़कर अलग रह रही है और दोनों का सहमति से तलाक भी हो चुका है। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को अमित सिंह ने झूठा बताया और कहा कि उसने जी. कुलसुम नाम की युवती के साथ रहने का जो इल्ज़ाम लगाया था, वह भी निराधार निकला। पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है।
