जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली: ऊंचाहार के मशहूर बटोही रेस्टोरेंट की लापरवाही सामने आई है। यहां खाने के साथ दी गई प्याज की सलाद में मरा हुआ कीड़ा निकल आया। थाली में कीड़ा दिखते ही ग्राहकों ने हंगामा कर दिया और खाना छोड़कर बाहर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे रेस्टोरेंट की सफाई पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार को गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे पंवार निवासी बिपिन सिंह अपने दो साथियों संग बटोही रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने दो व्यंजन का ऑर्डर किया था, लेकिन खाने के साथ आई सलाद में मरा हुआ कीड़ा देखकर सब दंग रह गए। गनीमत रही कि कीड़ा खाने से पहले ही दिख गया,
वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्राहकों ने जब रेस्टोरेंट संचालक से शिकायत की तो आरोप है कि पहले तो उसने रौब झाड़ा, लेकिन बाद में पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष ने समझौते से इंकार कर दिया और पूरे मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दे दी।
