जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। नवरात्रि पर्व को लेकर जिले भर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विकास खंड डीह क्षेत्र के अंतर्गत पूरे पांडे मजरे सरायमानिक गांव में मां भगवती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कारीगर व्यस्त हैं। प्रतिवर्ष यहां परंपरागत रूप से मूर्ति स्थापना की जाती है। इस बार 22 सितंबर को स्थापना होगी, जिसके लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों में भारी उत्साह है। कारीगर ने बताया कि वह कई वर्षों से मां भगवती की प्रतिमा का निर्माण करता आ रहा है।


और इस बार भी विशेष आकर्षक प्रतिमा बनाई जा रही है। पूजा-पंडाल की सजावट से लेकर भजन-कीर्तन तक की तैयारियां स्थानीय समिति और युवाओं की अगुवाई में तेजी से हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे स्थापना का दिन नजदीक आ रहा है, श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ रहा है। गांव का माहौल भक्तिमय हो चुका है और मां के स्वागत की आतुरता हर चेहरे पर झलक रही है।
