Saharanpur UP:सिविल कोर्ट में बड़ी धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर

सहारनपुर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर महानगर मे आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं कहा गया कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि निर्माण के कार्य में किसी से भेदभाव नहीं किया। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा सिविल कोर्ट में श्री विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।

समारोह में बाबू बिशम्बर सिंह पुण्डीर एडवोकेट द्वारा अधिवक्ताओं के साथ पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अभय सैनी, एडवोकेट अध्यक्ष, अजय कौशिक एडवोकेट महासचिव, अमरीश पुण्डीर उर्फ लाला भाई एडवोकेट, प्रेमचन्द शर्मा, अश्वनी शर्मा, अशोक कुमार, सुधीर मोहन, राजेन्द्र सिंह चौहान, राधे श्याम पुण्डीर, राहुल त्यागी, राजीव गुप्ता, निशान्त त्यागी, नितिन शर्मा, रमन गुप्ता, संदीप पुण्डीर, स्वराज सिंह,

नितिन धीमान, प्रदीप धीमान, विरेन्द्र धीमान, अनिरूद्ध धीमान, स्वतंत्र वशिष्ठ, गौरव शर्मा आदि काफी अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन मे आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला शिल्पकार माना जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत रचनाओं से समाज को नई दिशा दी। इस अवसर पर अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह, महासचिव सर्वोत्तम सिंह, विपिन धीमान , मनोज धीमान, अरविन्द धीमान, आदेश धीमान, विरेंद्र धीमान, अशोक धीमान, जयपाल धीमान सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related posts