धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर
सहारनपुर वार्षिक ऐतिहासिक मेला गूगाल को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला गूगाल मे नागरिक सुरक्षा कोर चीफ वार्ड कैंप का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने कैंप का फिता काट कर किया शुभारंभ, सहारनपुर सिविल डिफेंस के लोग जिले में बड़े आयोजन जैसे कावड़ यात्रा, ईद, दिवाली, आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,।
इसी तरह सहारनपुर के हर वर्ष लगने वाले ऐतिहासिक मेले में भी सिविल डिफेंस के लोगों के द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाई जाती है, और मेले में अपनी सेवा देकर मेले का आनंद लेने आए लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाता है, इसी क्रम में आज सहारनपुर के ऐतिहासिक मेला गूगाल में सिविल डिफेंस कैंप का आयोजन सहारनपुर राजेश कुमार जैन के द्वारा फीता काटकर किया गया,
इसी के साथ सहारनपुर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने बताया सिविल डिफेंस के लोगों के द्वारा हर वर्ष मेला गूगाल में एक कार्यक्रम आयोजन किया जाता है एक शाम शहीदों के नाम, जो कार्यक्रम इस वर्ष मेला गूगाल में 20 सितंबर को सहारनपुर जनमंच पर आयोजन होना है, वही चीफ वार्डन राजेश जैन ने बताया कि सिविल डिफेंस कैंप का आज आयोजन किया गया है।
सभी सिविल डिफेंस के लोग सेवा भाव से मिला गूगल में अपनी समय-समय पर ड्यूटी देंगे और इसी के साथ मेले में घूमने आए लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित सेवा भी यहां पर प्रदान की जाएगी, सहारनपुर नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस के कैंप आयोजन के कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन।
रिपोर्ट:शहज़ाद बब्लू/संदिप धीमान सहारनपुर

