Raybareli UP: सरकारी भूमि को नही खाली करा पा रहा चकबंदी और तहसील प्रशासन

समाधान दिवस में पांचवी बार शिक़ायत

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज रायबरेली तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम गौतम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमे जिसमे कुल 31 शिकायते आई मौके पर 2 शिकायतो का निस्तारण किया गया आपको बता दें कि प्राप्त शिकायतो में सर्वाधिक शिकायत राजस्व 13 पुलिस 06, विकास 01 अन्य 11 प्रार्थना पत्र आए अजीज गंज मजरे बावन बुर्जुग बल्ला निवासी राज बहादुर सिंह सिंह ने ग्राम सभा की सुरक्षित भुमि संख्या 5001 से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पांचवी बार शिक़ायती पत्र दिया।

जिस पर एसडीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। शेष शिकायतो के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को मौके पर जांच कर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सत्यराजा, उमेश चंद्र त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, राजस्व निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी, अहमद, आबिद अली, लेखपाल राजीव मिश्र, सुनील यादव, संतोष पटेल सहित सम्बन्धित थानों के उपनिरीक्षक मौजुद रहे।

Related posts