धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश के विविध शक्तिपीठों पर व्यक्ति के साथ समाज के विकास के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को भी उसी क्रम में अमेठी जनपद में गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के साथ ही दर्जनों स्थानों पर जप, अनुष्ठान, पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जप अनुष्ठान में प्रत्येक जगह पर बड़ी संख्या में साधकों ने प्रतिभाग किया।
वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के 99 वें जन्म दिन पर शनिवार सुबह पांच बजे से सायं 5 बजे तक गायत्री महामंत्र जप एवं दीप यज्ञ के माध्यम से पुष्पांजलि समर्पित की गई। वंदनीया माता जी और गुरुजी द्वारा प्रारम्भ साधना, स्वास्थ्य संवर्धन, विद्या विस्तार,स्वावलम्बन,नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति ,कुरीति उन्मूलन जैसे अनेकों कार्यक्रम गायत्री परिवार अमेठी, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कर रहा है।
गायत्री महामंत्र जप और दीप यज्ञ का कार्यक्रम शनिवार को गायत्री शक्ति पीठ अमेठी के साथ ही गौरीगंज, सराय महेसा बहादुरपुर, शाहगढ, जामों, हरगांव, गोरिया बाद, पूरे मतलू नरैनी,बन्दोइया, हनुमानगढी तिलोई, मुसाफिरखाना, गायत्री ज्ञान मन्दिर जगदीशपुर में सम्पन्न कर पुष्पांजलि समर्पित की गई। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के जिला समन्वयक डॉ त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शनिवार को जप अनुष्ठान एवं दीप यज्ञ के उपरान्त आज रविवार को प्रात: 10 बजे से गायत्री परिवार द्वारा रक्त दान शिविर पुष्पा मेमोरियल हास्पिटल गौरीगंज में सम्पन्न होगा,
जिसमें बड़ी संख्या में अमेठी के विविध क्षेत्रों के लोग रक्तदान करेंगे। शनिवार को हुए जप अनुष्ठान में क्षेत्र के विविध हिस्सों से जप कर्ता राम बहादुर पाण्डेय, अशोक मिश्रा, अशोक बरनवाल, अशोक कुमार शर्मा, मुन्नु चन्द्र अग्रवाल, अखिलेश तिवारी,रामयश मौर्य,राधेश्याम तिवारी,सरिता सिंह, जया कौशल,कुसुम कौशल,विजय बहादुर सिंह,कौशल किशोर वैश्य, जन्मेजय तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, शीतला बक्श सिंह, इन्द्रदेव शर्मा, राजेश मोदनवाल के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

