Amethi UP: खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। आज खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड अमेठी पूजा देवी के द्वारा कंपोजिट विद्यालय रणवीरनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में रसोइया एवं छात्र उपस्थित थे। परंतु विद्यालय का समस्त स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। जिसपर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी पूजा ने कहा कि शिक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही नही बरती जानी चाहिए। विकास खण्ड के किसी भी विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

Related posts