जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
गुरबक्शगंज रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत थाना गुरबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 281/ 2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के वांछित/ प्रकाश में आए अभियुक्त अमित कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम कोडर मजरे सताव थाना गुरबक्शगंज जनपद रायबरेली को एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या यूपी 33 बीजे 8793 के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जुनैल अहमद आरक्षी अनिल नागर, आरक्षी सौरभ, आरक्षी दुष्यंत कुमार की महती भूमिका रही।

