जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
सरेनी रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा गुम/ खोए हुए 8 मोबाइल/ टैबलेट (कीमत करीब 160000 रुपए) बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीइआईआर पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर गुम और खोए हुए मोबाइल के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी।
जिसको संज्ञान में लेते हुए थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरितकार्यवाही करते हुए को 8 मोबाइल जिनमें OPPO-01, REALME-01, MOTOROLA-01, ONEPLUS-02, SAMSUNG-03 बरामद किए गए हैं। जिनको बरामद करने में प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव, आरक्षी राहुल सिंह, आरक्षी कृष्ण वीर सिंह की महती भूमिका रही।

