रायबरेली।प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह सचान ने रायबरेली दौरे के दौरान प्रेस वार्ता कर जीएसटी की नई दरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व से नई जीएसटी दरें लागू होंगी, जिसका सीधा फायदा व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी मिलेगा।मंत्री सचान ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं पर जीएसटी की दरें बेहद कम कर दी गई हैं। वहीं रोज़मर्रा की ज़रूरतों और खाने-पीने की चीज़ों पर केवल 5% जीएसटी लागू होगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जीएसटी व्यवस्था सरल हो और जनता पर आर्थिक बोझ कम हो।
इस फैसले से बाज़ार में भी रौनक बढ़ेगी और व्यापारियों को कारोबार में आसानी होगी।नवरात्रि पर लागू हो रहे इन बदलावों से आम उपभोक्ता को राहत और व्यापार जगत को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

