Raybareli UP: एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट संपन्न

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। शहर के जे जे पब्लिक स्कूल स्कूल परिसर में आयोजित एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुआ। बेल्ट टेस्ट समापन कार्यक्रम श्री मैरिज लॉन निकट पीएसी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति क्यूशी जसपाल सिंह उ0प्र0 कराटे एसोसिएशन सचिव व कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन ज्वाइन सेक्रेटरी का रायबरेली प्रथम आगमन पर जिला कराटे संघ रायबरेली द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य अथिति ने कहा की हमें यह साझा करने में गर्व है कि हमारे कराटे एसोसिएशन रायबरेली के सम्मानित कराटे मास्टर के मार्गदर्शन में कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के लिए के लिए बेल्ट टेस्ट किया। यह कराटे मार्शल आर्ट यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर चिन्हित किया है जो अगले स्तर तक प्रगति के लिए एक आवश्यक कदम के रूप में सेवा करता है। बेल्ट टेस्ट न केवल कौशल और अनुशासन का उपाय है बल्कि आगामी प्रतियोगिता में पात्रता के लिए एक शर्त भी है।

वहीं विशिष्ट अथिति लक्ष्मीकांत शुक्ला जिला ओलिंपिक संघ सचिव भाजपा नेता अभिलाष कौशल एवं विशिष्ट अथिति अजय सिंह चंदेल जिला क्रीड़ा सचिव (माध्यमिक) ने बेल्ट टेस्ट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए हम उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते है। वहीं कराटे संघ अध्यक्ष कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा की इस बेल्ट टेस्ट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

जिससे जिले की लड़कियों के मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। वहीं सचिव आशीष जायसवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने मूल्यांकन के दौरान अपनी तकनीक एवं समर्पण ध्यान और प्रभावशाली सुधार का प्रदर्शन किया उन्हें उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्ध की मान्यता के रूप में अथितियों द्वारा प्रमाण पत्र और बेल्ट देकर सम्मानित किया। 21 सितम्बर को आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में जिला के 95 कराटे प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

वहीं प्रशांत सिंह सचिव कलारीपयट्टू एसोसिएशन रायबरेली ने इन सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कराटे बेल्ट टेस्ट को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एग्जामिनर सेंसई सरद सरोज, अल्ताफ खान, जीतेन्द्र सिंह, प्रतीक सिंह, आराध्या शुक्ला एवं रितिका गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतिभागी खिलाड़ियों में व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट के लिए पार्थ सिंह अवधि सिंह आयुष सिंह वेदांत प्रजापति अभियान ठाकुर देवांश मिश्रा देवनया मिश्रा श्रेया अविनाश श्रीवास्तव ओजस जायसवाल दिव्यांशी वर्मा

एवं येलो से ऑरेंज बेल्ट के लिए अद्विक वर्मा ध्रुव कुमार कृतिका सिंह पोस्ट मिश्रा अन्वी मिश्रा अल्पिका सिंह आदर्श बहादुर सिंह जिनेश प्रताप सिंह अनिरुद्ध सिंह मोहम्मद फहीम कुवैत राजा अन्य मिश्रा विधि शर्मा अद्विक यादव एवं ग्रीन से ब्लू बेल्ट के लिए रुद्रांश पटेल सत्यार्थ पटेल यश रावत एवं ब्लू से पर्पल बेल्ट के लिए आजिंक् पार्थ एवं पर्पल से मैरून बेल्ट

के लिए विराट सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आर्यन जायसवाल एवं रेड से सीनियर बेल्ट ब्रॉउन 3 के लिए प्रणवी शुक्ला, श्रेया कौशल, अथर्व शर्मा एवं सीनियर बेल्ट ब्रॉउन 3 से ब्राउन 2 के लिए रागी सिंह, आदित्य प्रताप सिंह एवं सीनियर बेल्ट ब्रॉउन 2 से ब्राउन 1 के लिए अविका इन सभी ने सफलतापूर्वक अपना बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण किया।

Related posts