Barabanki UP:  वन विभाग ने क्षेत्र की चर्चित दो आरा मशीनो पर छापा मार कर सीज कर दिया

धारा लक्ष्य समाचार पत्र। रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ 

सुबेहा बाराबंकी। थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी कमरूदीन का अवैध प्रतिबंधित लकडी का बहुत बडा कारो बार माना जाता है।सोमवार के दिन रेंजर राकेश तिवारी उप क्षेत्रिय वनाधिकारी अनुज सिंह की अगुवाई मे टीम चौकी गांव स्थिति कमरुदीन की आरामशीन पहुंची। आरामशीन के बाहर भारी तादाद मे आम जामुन नीम आदि प्रतिबंधित लड़कियों का भारी जाखिरा दिखा।

प्रतिबंधित अवैध लड़कियों का भारी भरकम नजारा देखकर वन विभाग के अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए। आरा मशीन चला रहे कमरुद्दीन से अभिलेख मांगे। लेकिन आरा मशीन संचालक कई महत्वपूर्ण अभिलेख नही दिखा सके। इसी के चलते वन अधिकारियों ने आरा मशीन को सीज कर दिया।

उसके बाद वन विभाग की टीम सुबेहा कस्बा आ धमकी। यहां अकबर खान की आरा मशीन पर पहुंचे। यहां भी वहां के हालात एक जैसे दिखे। इसी के चलते अकबर खान की मशीन को भी सीज कर दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts