जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली शहर की बिगड़ती सड़कें और जलनिकासी की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारत कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक से डीएम कार्यालय तक रोड मार्च किया। इस दौरान पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शहरवासियों की परेशानियों को उजागर किया। भाकपा (माले) ने ज्ञापन सौंपते हुए गल्ला मंडी ओवरब्रिज की मरम्मत, जर्जर सड़कों की मरम्मत और अन्य स्थानीय समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने 15 दिन के भीतर इन मुद्दों का समाधान नहीं किया तो वे एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से नगरपालिका की ओर से जरूरी सुधार नहीं किए जा रहे हैं
, जिससे जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रोड मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की।

