जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहे के पास स्थित एक मोटर पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकलकर्मी लगातार पानी डालकर आग को बुझाने में जुटे हुए हैं।
हालांकि आग लगने के कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

