रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी
संग्रामपुर/अमेठी। नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र सिंह माता कालिकन धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता कालिका जी की आरती की और आशीर्वाद लिया।
कालिकन धाम पहुंचने पर पीठाधीश्वर श्री महाराज ने मंत्रोच्चारण कर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी को पूजा अर्चना कराई। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह ने उन्हें सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। इस दौरान उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक बृजेश यादव सहित कई महिला कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

