Amethi UP : गौशालाओं के संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर प्रधानों ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी

गौरीगंज/अमेठी।
अमेठी जिले के गौशालाओं के प्रधानों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी संजय सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। प्रधानगणों ने गौशाला संचालन में आ रही समस्याओं को रखा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की। प्रधानगणों ने बताया कि शासन से प्राप्त होने वाली धनराशि समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे पशुओं के भरण-पोषण में परेशानियां आ रही हैं।

वर्तमान में तीन माह का बकाया है, जिसे जल्द से जल्द दिलाने की मांग की गई है। प्रधानगणों ने कहा कि गौशाला संचालन के लिए शासन से प्राप्त धनराशि का समय पर भुगतान न होने से गौशालाओं की स्थिति खराब हो रही है।जिलाधिकारी संजय चौहान ने एक सप्ताह के अंदर मीटिंग रखने और इस मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि गौशाला संचालन के लिए शासन से प्राप्त धनराशि समय पर उपलब्ध कराई जाएगी और महीने में एक बार जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। ज्ञापन में शामिल ग्राम प्रधानों में गोकुल प्रसाद, पवन सिंह, अश्वनी पांडे, संतराम, रामकरण, अभिषेक सिंह, सरजू प्रसाद, जय सिंह,

यदुनाथ, मनीष तिवारी, संतोष महजबी, रामकिशोर, संजय सिंह, जितेंद्र पाल, रीता, इंद्रभान सिंह, बबलू यादव, राजकुमार, पवन कुमार, सौरभ यादव, किरन, राजेंद्र कुमार, पवन शुक्ला, रमेश चन्द्र गौड़, अमरनाथ, राजबहादुर, रमेश कुमार प्रजापति, मुख्तार अली आदि शामिल थे।

Related posts