जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद आजम खान की जेल से रिहाई की सूचना मिलते ही रायबरेली में सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय स्थित सुपर मार्केट पर कार्यकर्ता एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए आजम खान के शिक्षा व विकास कार्यों को याद किया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बेगुनाह आजम खान पर अन्याय और उत्पीड़न किया।
जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि संविधान की ताकत के आगे तानाशाही झुक गई और आजम खान को रिहाई मिली। वरिष्ठ नेता नैय्यर इस्लाम ने उन्हें आजीवन समाजवादी विचारधारा का अनुयाई बताया, वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. यादव ने कहा कि आजम खान ने कभी व्यक्तिगत लाभ के लिए समझौता नहीं किया।
और हमेशा शोषित-वंचितों की आवाज उठाई। सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी आभार जताया जिन्होंने सपा सरकार बनने पर आजम खान के मुकदमे वापस लेने की घोषणा की थी।

