Amethi UP: जहरीले जंतु के काटने से छात्रा की हुई मौत

रिपर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी 

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के इण्टर कॉलेज कालिकन धाम की कक्षा 10वीं की छात्रा प्रिंसी सरोज (16) पुत्री संतोष कुमार सरोज, निवासी ग्राम कनू की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना से परिजनों सहित विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, प्रिंसी सरोज नवरात्र पर नौ दिन का व्रत रखती थी।

और इस दौरान परंपरा के अनुसार चारपाई पर न सोकर चटाई पर जमीन पर ही विश्राम करती थी। बुधवार की तड़के स्नान कर मंदिर दर्शन के बाद घर लौटी और पुनः सो गई। जब परिजन विद्यालय जाने के लिए उसे जगाने पहुंचे तो वह नहीं उठी। परिजनों का कहना है कि नींद के दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पाकर विद्यालय प्रबंधन ने कंडोलेंस मीटिंग की। प्रधानाचार्य आर.पी. सिंह ने बताया कि विद्यालय की 10वीं कक्षा की मेधावी छात्रा के निधन से हम सब गहरे दुखी हैं। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts