जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध शराब निर्माण तथा अवैध अफीम खेती की रोकथाम के लिए अब तक हुई कार्रवाइयों की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अवैधअफीम की खेती पाई जाए, वहां तत्काल कठोर कार्रवाई कीजाए। साथ ही नशीली दवाओं के अवैध व्यापार में लिप्त मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जनपद में चार मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की गई है और आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
जिला आबकारीअधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण करने वालों पर लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि नशीले पेय पदार्थ और ड्रग्स की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त पर भी विशेष निगरानी रखी जाए।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

