धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की “आपका सुझाव, लाएगा बदलाव” पहल के तहत प्रदेशवासियों से विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में आज सुझाव हेतु क्यूआर कोड बोर्ड स्थापित किया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि राज्य को एक सशक्त और आत्मनिर्भर स्वरूप देने के लिए नागरिकों के विचार बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इसी उद्देश्य से अस्पताल के प्रवेश द्वार पर यह बोर्ड लगाया गया है ताकि आने वाले मरीज व उनके परिजन आसानी से क्यूआर कोड स्कैन कर या वेबसाइट (samarthuttarpradesh.up.gov.in) पर जाकर अपने सुझाव साझा कर सकें।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। अमेठी सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है।
इस अवसर पर आरओ संतोष यादव, फार्मासिस्ट बृजेंद्र यादव, अस्पताल स्टाफ, मरीज व स्वास्थ्य परिवार के लोग मौजूद रहे। सीएचसी संग्रामपुर की यह पहल लोगों को “विकसित उत्तर प्रदेश 2047” के अभियान से सीधे जोड़ने की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।

