कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) रहे मौजूद।
जगदीशपुर/अमेठी। जिले के जगदीशपुर एमिटी इंटर नेशनल स्कूल में श्रीराम लला जी का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजेश मसाला ने कहा कि अपनी संस्कृति के बारे में बच्चों को बताने के लिए श्री राम जी के जीवन का कठिन परिश्रम और उनके उत्तम चरित्र के बारे में सभी विद्यालयों में जानकारी दी जानी चाहिए।
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि रामलीला प्रस्तुति का उद्देश्य युवा, प्रतिभा शाली छात्रों के प्रदर्शन के माध्यम से भगवान राम के जीवन के साहस,सत्य और धार्मिकता के मूल्यों को जीवंत करना है। और स्कूली बच्चों की प्रतिभा को कोने कोने तक पहुंचना है।

