Amethi UP: खेत मे लगे झटका मशीन के करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम भीमी गांव में एक युवक अपने धान की फसल की सिंचाई करने गया था। जहां वह झटका मशीन की करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे बैजनाथ का 18 वर्षिय पुत्र सन्तोष प्रजापति अपने धान की फसल की सिंचाई करने गया था। उसी खेत में पशुओं की सुरक्षा हेतु खेत के चारों ओर झटका मशीन तार लगाया गया है,

खेत की सिंचाई के दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी भेंटुआ ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और आगे की जांच की जा रही है।

Related posts