Amethi UP: किसान चौपाल मे किसानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

अमेठी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा अमेठी मे किसान चौपाल का ग्राम पंचायत गंगौली मे आयोजन किया गया।

जिसमे मुख्यतः आवारा पशुओ की समस्या, बिजली की समस्याओं, खाद की किल्लत,जमीनी विवाद पर कार्यक्रम मे चर्चा हुई।

सहायक बिकास अधिकारी

(कृषि) धर्मेंद्र यादव ने खाद की कमी को पूरा करने की बात कही।

राजकीय कृषि बीज भण्डार अमेठी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने किसान पंजीकरण, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर चर्चा की।

कार्यक्रम मे सैकडों किसान शमिल हुए। बैठक की अध्यक्षता चुन्नू सिंह ने की। बैठक का संचालन बिलसन बाबा ने किया। चौपाल मे डा एस पी पाल, शैलेन्द्र मिश्र, सूरज दीन बाबा, राम किशोर वर्मा, नकछेद लोदी, राज नारायण तिवारी,गुडडा देवी सहित सैकड़ो किसान शामिल हुए।

Related posts