जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर कस्बे में शारदीय नवरात्र की नवमी पर पूर्व प्रधान पति संतकमार चौधरी के नतृत्व में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 33वां विशाल भंडारा एवं कन्या भोज का कार्यक्रम प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में विशेष हवन यज्ञ के साथ आयोजन किया गया।
बाराबंकी जनपद के रकसहा गांव के रहने वाले विद्वान पंडित महंत उमाशंकर दास ने समस्त धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि विधान से संपन्न कराया।आपको बता दें कि, हलोर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में नवमी पर विशेष हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सबसे प्राचीन इस मंदिर में शारदीय नवरात्रि में सभी दिन रात में माता का श्रृंगार और भजन संध्या आयोजित की गई थी।
बुधवार सुबह नवमी के दिन हवन के बाद विशाल भंडारा व कन्या भोज शुरू हुआ, जिसमें आयोजक संत कुमार चौधरी समेत सत्येंद्र कुमार, गुरुदेव साहू, तेज बहादुर नंबरदार, श्रवण कुमार चौधरी व्यवसायी, मनोज कुमार, राकेश कुमार साहू एवं बड़ी तदाद में ग्रामवासी सेवादार मौजूद रहे।
आयोजक संत कुमार चौधरी, ने बताया कि, सारे गांव के सहयोग से यह भंडारा संपन्न कराया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि पर यह 33वां कार्यक्रम है। भंडारे में ग्राम सभा समेत क्षेत्र के 10,000 भक्तों ने खबर लिखे जाने तक प्रसादी ग्रहण कर चुके थे। श्री चौधरी ने बताया कि, यह भंडारा और कन्या भोज का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।

