Amethi UP: सीएचसी संग्रामपुर में वृद्धजन दिवस पर निकाली गई रैली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में बुधवार को विश्व वृद्धजन दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संतोष सिंह की अध्यक्षता में हुआ। रैली के माध्यम से लोगों को अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा और देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के तहत डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता ने अपने बच्चों के बचपन में दिन-रात मेहनत कर उनकी सेवा की, उसी प्रकार बड़े होने पर संतान का कर्तव्य है कि अपने माता-पिता की सेवा करे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना धर्म और कर्तव्य दोनों है। उनके स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर यह कार्यक्रम एनपीएचसीआई योजना के तहत आयोजित किया गया।

अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी जागरूक किया गया कि बुजुर्गों की देखभाल बच्चों की तरह की जानी चाहिए। इस अवसर पर बीसीपीएम तीर्थराज यादव, एकाउंटेंट बृजभूषण शुक्ला, फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादव, वार्ड ब्वाय संजय पाठक, गौरव पांडेय, रितेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग माता-पिता और उनकी बहुएं-बेटियां शामिल हुईं।

Related posts