Amethi UP: सीएमओ अमेठी ने कालिकन धाम पहुंच कर किया हवन-पूजन। 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर दिन बुधवार को सुबह करीब 5:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डॉक्टर अंशुमान सिंह संग्रामपुर के माता कालिकन धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉ. संतोष सिंह के साथ माता कालिका जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन-पूजन किया। डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि प्रत्येक नवरात्र में वे उपवास रखते हैं ।

और नवमी तिथि को कालिकन धाम में पहुंचकर मां कालिका जी की आराधना कर हवन-पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ऊर्जा, सकारात्मकता और जनता की सेवा करने की शक्ति मिलती है। अरुणोदय काल में संपन्न हुए इस हवन-पूजन कार्यक्रम में डॉक्टर संतोष सिंह के साथ तीर्थराज यादव, संजय पाठक समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।

Related posts