बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र स्थित दौलतपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी और उनकी टीम ने एक फलदार आम का पेड़ लगाया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रवि सिंह, भाजपा नेता अशोक द्विवेदी और प्रधान राकेश वर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में लगाए गए आम के पेड़ की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रवि सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा के निर्देश पर हर जिले में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, उनमें एकता बनाए रखना और पत्रकार उत्पीड़न जैसे मामलों पर रोक लगाना है।
और हम कार्यक्रम में आए हमारे पदाधिकारी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी अखिलेश कुमार जिला उपाध्यक्ष ,सुधीर शर्मा जिला प्रभारी ,संतोष कुमार जिला प्रवक्ता ,ब्रह्मादिन जिला सचिव अंकित मिश्रा जिला उपाध्यक्ष जसवंत संगठन मंत्री राजन तिवारी जिला महासचिव अरविन्द वर्मा जिला सचिव को धन्यवाद जो कार्यक्रम की इतने अच्छे से मनाया गया।
इसी कड़ी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यह पेड़ लगाया गया और इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

