धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भेटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के हीरापुर गांव में प्रसिद्ध सिद्धगीर बाबा धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया
यह भंडारा नवदुर्गा पूजा समिति की देखरेख में आयोजित किया गया। समिति के हीरापुर प्रधान प्रत्यासी संजय मिश्रा ने बताया कि बाबा के धाम पर प्रतिवर्ष ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन होता है।
महात्मा तिवारी के अनुसार यहां मां दुर्गा के प्रतिमा स्थापित की जाती है और भंडारे के बाद पूर्णमासी को स्वामी विरक्तानंद आश्रम के बगल नदी में विसर्जित की जाती है
भंडारे के सफल आयोजन में समिति के सदस्य अजय तिवारी शुभम श्रीवास्तव अमन नंदू मा अर्पित सचिन और अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा
इस अवसर पर गांव के डॉक्टर अमरनाथ तिवारी इंद्रभान पांडे रमाकांत तिवारी अंबिका तिवारी मुंशी प्रधान विजय तिवारी संतोष पांडे सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
डॉक्टर अमरनाथ तिवारी और संजय मिश्रा और नवदुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने आए हुए सभी भक्तों और क्षेत्र वासियों को के प्रति आभार व्यक्त किया है।

