निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन व विलोपन की तैयार कर जमा करने की अवधि अब 13 अक्टूबर निर्धारित : डीएम
15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए होगा अन्तिम प्रकाशन
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली, मा० राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हर्षिता माथुर ने निर्देश दिये है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का संशोधित समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण किया जायेगा।
वही डीएम ने बताया है कि संशोधित तिथि के अनुसार निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन को तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितम्बर से 13 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना 14 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक। 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग। 05 दिसम्बर 2025 अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन निर्धारित है।
6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2025 तक आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण एवं दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना। 13 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण। 20 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करना।
24 दिसम्बर से 08 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी एवं उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही। 09 जनवरी से 14 जनवरी तक पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग आदि। 15 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन।
वही जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने निर्देश दिये है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं समस्त उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद रायबरेली एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यकम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।
किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।

