Amethi UP: बूबूपुर में खबर का असर : बिजली विभाग की टीम पहुंची गांव, शुरू हुआ सर्वे का काम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

शुकुल बाजार/अमेठी।”धारा लक्ष्य समाचार पत्र” में प्रकाशित खबर ‘बूबूपुर में आज भी अंधेरे में ज़िंदगी – 40 घरों तक नहीं पहुंची बिजली की रोशनी’ का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आ गया है और बुधवार को विभाग के टेक्नीशियन बूबूपुर गांव पहुंचे।

टीम ने गांव के उन हिस्सों का सर्वे किया जहाँ अब तक 11000 की लाइन खंभे कॉलोनी के सामने से ही निकल रही है किंतु आज तक रियलिटी लाइन बनाकर कनेक्शन नहीं दिया गया था। विभागीय कर्मचारियों ने मौके परजाकर सूची तैयार की और जिन घरों में कनेक्शन नहीं है, उन्हें चिह्नित किया।

ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार विभाग की टीम खुद गांव पहुंची है। ग्रामीण रामनारायण और नकछेद ने बताया कि “कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन अखबार में खबर छपने के बाद तुरंत अधिकारी आए हैं।”

ग्राम प्रधान रामसुंदर यादव ने भी बताया कि विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सर्वे पूरा होने के बाद जल्द ही सभी घरों में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने “धारा लक्ष्य समाचार पत्र” का आभार जताते हुए कहा कि अखबार की वजह से उनकी आवाज़ आखिरकार प्रशासन तक पहुँची है और अब उम्मीद है कि जल्द ही बूबूपुर के हर घर में रौशनी जल उठेगी।

Related posts