धारा लक्ष्य समाचार पत्र
शुकुल बाजार/अमेठी। दीपावली के मद्देनज़र चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शुकुल बाजार पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री व भंडारण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 7 गत्तों में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.50 लाख बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम जब क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामलीला मैदान के पास अवैध पटाखे बेचने की तैयारी में है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त रूपेश गुप्ता पुत्र जयशंकर गुप्ता, निवासी कस्बा शुकुल बाजार, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके पास से 23 डिब्बा फुलझरी, 70 पैकेट ज्वाला फुलझरी, 45 ताज कंपनी फुलझरी, 8 पैकेट वरा जिनल, 28 पैकेट छोटी फुलझरी, 6 माचिस आधी तूफान, 5 डिब्बा रोल कैप, 14 पैकेट छोटी फुलझरी, 11 पैकेट मीडियम फुलझरी, 4 पैकेट चुटपुट व 7 पैकेट रोल कैप बरामद हुए।
इसी क्रम में दूसरी सूचना पर पुलिस ने गिरधारी होटल के पास से अभियुक्त कमल गुप्ता पुत्र रामगोपाल गुप्ता, निवासी कस्बा शुकुल बाजार को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मीडियम फुलझरी 8 डब्बी, अनार 5 डब्बा, छोटी फुलझरी 25 डिब्बी, सांप 6 पैकेट, सांप 9 डिब्बा और छोटी फुलझरी 8 पैकेट बरामद किए गए।
दोनों आरोपी पटाखा बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 287/25 व 288/25, धारा 5/9B विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

