विजेता 5 बच्चों को किया गया पुरस्कृत वैज्ञानिक तरीके से ही तरक्की संभव है खंड शिक्षा अधिकारी – अर्जुन सिंह
धारा लक्ष्य समाचार पत्र

गौरीगंज/अमेठी। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल पांच बच्चों को जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए भेजा गया।
शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी, खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज, जिला समन्वय प्रशिक्षण की आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जनपद अमेठी के गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह 10:30 बजे एआरपी टीम गौरीगंज के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।
इस प्रतियोगिता में गौरीगंज ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6 ,7 व 8 में पढ़ने वाली कल 100 छात्रों ने प्रतिभाग़ किया। जिसमें परीक्षा परिणाम के आधार पर 25 विजेता छात्र-छात्राओं का चयन किया गया ।इसके बाद पांच ग्रुप में उन्हें रेंडम तरीके से विभाजित कर कर उनका साक्षात्कार किया गया। लिखित और मौखिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर जिला स्तरीय टीम के लिए सर्वोच्च 10 बच्चों का चयन किया गया।

जिसमें चांदनी कंपोजिट विद्यालय बेलखौर 28 अंक प्रथम स्थान, अनुज को द्वितीय स्थान 27 यूपीएस सारीपुर, वर्षा तृतीय स्थान कंपोजिट विद्यालय बेलखौर , पारो चतुर्थ स्थान कंपोजिट विद्यालय पचेहरी और विशाल पंचम स्थान 25 कंपोजिट विद्यालय भटगवा को मिला। इसके अलावा विवेक रिया पायल अनुराग वर्मा किंजल का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र ,शील्ड व बैग अर्जुन सिंह शिक्षा अधिकारी गौरीगंज के द्वारा दिया गया। प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। प्रमाण पत्र वितरण के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चयनित छात्र विज्ञान में नए-नए मॉडल तैयार करें जिससे वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्थान लाकर ब्लॉक का नाम गौरवान्वित करें।
बच्चे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयारी करें । क्योंकि वैज्ञानिक नजरिए से ही छात्र-छात्राओं की तरक्की संभव है।इसके लिए वह विषय विशेषज्ञ अध्यापक, प्रधानाध्यापक का सहयोग ले सकते हैं। यदि उन्हें कहीं भी समस्या का सामना करना पड़ रहा हूं तो हमें अवगत कराएं हम उसे सुलझाने का प्रयास करेंगे । इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता संपन्न करने के लिए सभी शिक्षकों के सहयोग की सराहना की।
पूरी परीक्षा को संपन्न कराने में नोडल एआरपी हरिकेश कुमार यादव,गणित ए आर पी बद्री विशाल सिंह, विष्णु कांत पाठक ए हिंदी,एआरपी अरविंद कुमार पांडेय ,विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गरिमा यादव ,राजेश कुमारी, मोहम्मद वसीम, ललित कुमार यादव ,मीना कुमारी, करुणा सिंह, रितु यादव, जानवी गुप्ता ,अरविंद जायसवाल ,पुष्पा वर्मा ,संध्या शुक्ला ,अनुपमा सिंह, विकास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
