Amethi UP: अमेठी में अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

थाना इन्हौना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये के पटाखे बरामद

इन्हौना/अमेठी।आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इन्हौना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाना इन्हौना पुलिस ने ग्राम तकिया मजरे आजादपुर निवासी मोहम्मद सहीम पुत्र मोहम्मद नसीम (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने मौके से 04 प्लास्टिक की बोरियों में 800 अनार, 31 गत्तों में विभिन्न कंपनियों के 4155 पैकेट पटाखा व आतिशबाजी तथा 01 गत्ते में 500 सुतली बम बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

अभियुक्त से जब पटाखा निर्माण या बिक्री का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

थाना इन्हौना पुलिस ने उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 78/25 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 5/9B विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व 288, 125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तारी टीम में

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 शुभम सिंह, का0 अंगेश कुमार एवं म0का0 सारिका बिश्रोई शामिल रहीं।

Related posts