Amethi UP: निर्माणाधीन पुल बना मुसीबत, नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था

विशेषरगंज–किठावर मार्ग पर आवागमन बाधित, लोगों को हो रही भारी परेशानी

संग्रामपुर/अमेठी।विशेषरगंज–किठावर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुल निर्माण कार्य शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया है।

इस कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पास से गुजरना बेहद कठिन हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

 

इस पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस बृजेश मिश्रा ने कहा कि मै आज इस मार्ग से गुजर रहा था। कि मैने देखा की इस मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन लोगों के आने जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तक नहीं बनाया गया है। जो कि घोर लापरवाही है।

 

इतनी परेशानी के बावजूद अब तक शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related posts