धारा लक्ष्य समाचार
संग्रामपुर/अमेठी। कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के आलोक में “रोशन करो दीये ” थीम पर आधारित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय की वार्डन सीमा त्रिपाठी के निर्देशन में विद्यालय की बालिकाओं के मध्य दीपावली के पर्व के मद्देनजर ‘दीया मेकिंग कम्पटीशन’ आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बहुत खूबसूरत दीये बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की शिक्षिका रश्मि सिंह के निर्देशन में बच्चों ने फूलों और पत्तियों के द्वारा अनेक डिज़ाइन में रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद बच्चों ने दीयों से शासन के महिला हेल्पलाइन नबरों की आकृति बनाई।

विद्यालय की शिक्षिकाओं कविता, मनीता, मालती, रीना ने को सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीवाली मनाने हेतु बच्चों को जागरूकता सन्देश दिया। सभी बच्चों ने स्वच्छ एवं हरित दीवाली मनाने का संकल्प लिया। सभी बच्चों ने दीये जलाकर खुशियाँ मनाई। विद्यालय की छात्राओं अर्चना, सुष्मिता, साक्षी, दिव्यांशी, आँचल, मोहिनी आदि ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को देखकर खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्र ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त स्टॉफ की प्रशंसा की।
