Dhara Lakshya samachar
जामों/अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह खेत में काम कर रही महिला ग्राम प्रधान और उनके परिजनों पर 20 से 25 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में महिला प्रधान समेत 8 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की 2 दिन पहले किसी विवाद को लेकर विपक्षियों का पुलिस ने चालान कर दिया था। इसी से नाराज विपक्षियों ने आज घटना को अंजाम है।
दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया का है जहां की महिला ग्राम प्रधान श्याम सुंदरी आज सुबह अपने खेत में काम कर रही थी। इसी बीच उसके पटीदार रणवीर और 20 से 25 सहयोगी लाठी डंडों से लैस होकर मौके पर पहुँचे और ग्राम प्रधान की पिटाई करने लगे। ग्राम प्रधान पर हमला होते देख आसपास काम कर रहे उनके परिजन घर मे मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिय।
विपक्षियों के हमले में महिला ग्राम प्रधान समेत 8 लोग घायल गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की दो दिन पहले किसी विवाद के बाद महिला ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद पुलिस ने दो विपक्षियों का 151 चालान कर दिया था इसी बात से नाराज विपक्षी खुन्नस खाए थे
और आज उन्होंने महिला ग्राम प्रधान और उसके परिवार पर हमला किया। पूरे मामले को लेकर जामों इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने कहा कि दो पक्षों में लड़ाई हुई है एक पक्ष से ज्यादा लोग घायल हैं उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमले में घायल महिला ग्राम प्रधान के देवर राहुल कुमार ने बताया कि जैसे ही हम लोगो को सूचना मिली तो हम लोग मौके पर पहुँचे तो विपक्षियों ने उनपर हमला कर दिया।
घायलों में धर्मेंद्र,राहुल अमर, जग प्रसाद, दीपक,कल्लू ,श्याम सुंदरी समेत 8 लोग घायल हैं। वहीं इस घटना से ग्राम वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

