Barabanki UP: संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उमडी भीड़ 546 मरीजों का किया गया उपचार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़। ज्यादातर मरीज बुखार से पीड़ित दिखे 546 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं।

सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर अशोक प्रियदर्शी, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अजीत सिंह आदि चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी। वहीं 315 मरीजों के खून के सेम्पल लेकर मलेरिया,टाई फाइड, एल एफ टी,के एफ टी,आदि जांचें करवाई गई है।

Related posts