सरदार पटेल जयंती पर फतेहपुर थाना प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी पुलिस ने दिया एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश Saharanpur news

धारा लक्ष्य समाचार

छुटमलपुर।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शुक्रवार सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’ एकता रैली ने पूरे कस्बे में देशभक्ति और भाईचारे का संदेश फैलाया।
सुबह कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी रैली में पुलिसकर्मियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत हम सब एक हैं जैसे नारे लगाते हुए लोगों में राष्ट्रीय एकता की अलख जगाई। रैली का उद्देश्य देश की अखंडता, सुरक्षा और सद्भावना को मजबूत करना रहा. कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके हाथों में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और अखंड भारत के संदेश वाले बैनर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। रैली के समापन पर पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।
थाना प्रभारी विनय शर्मा बोले: राष्ट्र की शक्ति एकता में*

थाना अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा, “राष्ट्र की असली शक्ति उसकी एकता में है। सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना आज हर नागरिक का कर्तव्य है।”पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना और लोगों ने सराहना की

Related posts