Amethi UP : आईएएस में चयन होने के बाद, प्रथम गृह आगमन पर आदर्श पांडेय का हुआ भव्य स्वागत।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के ब्लॉक संग्रामपुर के ग्राम सभा सोनारी कन्नू का है जहां पर आईएएस में 28वीं रैंक पाने के बाद चयनित होने के बाद आदर्श पांडेय अपने गृह जनपद अमेठी आए। जहां पर आदर्श पांडेय पुत्र चंद्रभान पांडेय का सभी सम्मानित क्षेत्र वासियों जनपद वासियों और ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया।

जनपद अमेठी प्रथम आगमन के बाद आदर्श पांडे सर्वप्रथम मां कालिका धाम में अपने परिजनों के साथ मां कालिका देवी का दर्शन किया। दर्शन के बाद वह अपने घर पर पधारे घर पर आने के बाद वहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने आदर्श पांडे का स्वागत किया।

स्वागत की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्रा, संग्रामपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, कालिका धाम के पीठाधीश्वर श्री महराज, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, ब्लॉक संग्रामपुर के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव सिंह (रामू), संग्रामपुर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश द्विवेदी, अमेठी ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम चौरसिया, प्रधान रज्जू उपाध्याय, प्रधान कुंदेश शुक्ला, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह लोहा, केडी मिश्रा, हंसराम सिंह, सुरेश शुक्ला, सहित ग्राम सभा के बहुत सम्मानित सदस्यों ने आदर्श पांडेय का स्वागत किया।

आदर्श पांडेय ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने माता-पिता और चाचा – चाची को धन्यवाद व्यापित करते हुए बताया कि हमारे इस कार्य में हमारे परिजनों का बहुत बड़ा हाथ है और उन्होंने क्षेत्र के सभी नवयुवकों को बताया कि सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करें और पढ़ाई लिखाई करने के बाद वह भी हमारे ही जैसी उपलब्धि को हासिल करें।

Related posts