धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय प्रीत विहार कॉलोनी से बयान जारी करते हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीतने पर ढेरों शुभकामनाएं! दी उन्होंने कहा यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने अद्भुत प्रदर्शन कर साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई। यह जीत देश की लाखों-करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”
– “आपकी मेहनत, जज्बे और टीम स्पिरिट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय नारी किसी भी चुनौती को पार कर सकती है।”
– “यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।जयवीर राणा जिला अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सहारनपुर।
