धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी के ओम प्रकाश द्विवेदी को बनाया गया कांग्रेस किसान मोर्चा का प्रदेश
सचिव।
अमेठी।
कांग्रेस किसान मोर्चा के समर्पित नेता ओम प्रकाश द्विवेदी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अमेठी के मूल निवासी द्विवेदी ने संगठन के माध्यम से किसानों की आवाज बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। “रार नहीं ठनेंगे और हार नहीं मानेंगे” के संकल्प के साथ द्विवेदी ने कहा कि हर खेत को पानी, खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराना ही कांग्रेस किसान मोर्चा का लक्ष्य है।
ओम प्रकाश द्विवेदी पहले कांग्रेस किसान मोर्चा अमेठी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने किसानों के बीच मजबूत जनाधार तैयार किया और अमेठी लोकसभा चुनाव में किशोरीलाल शर्मा को सांसद बनाकर लोकसभा भेजने में अहम योगदान दिया।
कर्तव्यनिष्ठ, निडर और निर्भीक नेता के रूप में पहचान रखने वाले ओम प्रकाश द्विवेदी पहले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में उप निरीक्षक के पद पर रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। अब वे किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
उन्होंने कहा कि किसान को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। कांग्रेस किसान मोर्चा हर स्तर पर किसानों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए तत्पर रहेगा।

