Amethi UP : मुंशीगंज मे स्टडी सेंटर के बाहर खड़ी छात्रा की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

मुंशीगंज/अमेठी। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाना समाधान दिवस पर पीड़ित ने चोरी की घटना का शिकायत की, मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नरसिंहभानपुर गांव में स्थित जिनियस लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट से एक छात्रा की साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।

सेंटर संचालक दिलीप यादव के अनुसार छात्रा ने अपनी साइकिल रोज़ की तरह सेंटर के बाहर बरामदे में खड़ी की थी। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना स्टडी पॉइंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हुई है।

दिलीप यादव ने बताया कि इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत थाने में देने के बावजूद किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही इन चोरी घटनाओं से न केवल छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि सेंटर की प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

सेंटर संचालक ने अज्ञात चोर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि चोरी की गई साइकिल बरामद हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और निगरानी सख्त करने की आवश्यकता है, ताकि छात्रों और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

Related posts