धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। क्षेत्र में अवैध कटान का खेल खुलेआम चल रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में पेड़ों की बेतहाशा कटाई देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमेठी क्षेत्र के ज्ञानचंदपुर गांव का है, जहां पर पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में पूरी तरह बेख़बर बने हुए हैं, जिससे ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
