Amethi UP: गायत्री परिवार के विविध संस्कारों में दीक्षा, पुंसवन ,विद्यारंभ ,नामकरण संस्कार हुए सम्पन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ठेंगहा गांव में श्री रणंजय इंटर कॉलेज के समीप मैदान में आयोजित पांच दिवसीय प्रातःकालीन यज्ञ एवं सायंकालीन पावन प्रज्ञा पुराण कथा शनिवार को सम्पन्न हुई। शनिवार को अंतिम दिवसीय यज्ञ के साथ दोपहर बाद चले विविध गतिविधियों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

शनिवार प्रातःकालीन यज्ञ के उपरान्त गायत्री परिवार के विविध संस्कारों में दीक्षा, पुंसवन ,विद्यारंभ ,नामकरण संस्कार सम्पन्न हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज संपन्न किया गया। ठेंगहा गांव के साथ आसपास के लोगों ने भी गायत्री परिवार के

कार्यक्रम में शामिल होकर होकर गायत्री परिवार की गतिविधियों से प्रेरित हुए

आयोजक मंडल में अशोक कुमार बरनवाल,सुभाष द्विवेदी के साथ ठेंगहा गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार देर शाम कथा का विश्राम होगा एवं दीप यज्ञ का आयोजन भी होगा।

कार्यकमों में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों में राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्र,राम तीर्थ पाण्डेय, लाल जी तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ल, रामेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, रणजीत सिंह, सुभाष चंद्र द्विवेदी,राम तीर्थ पाण्डेय, गायत्री देवी,राकेश मौर्य,राम बली यादव, डॉ ओम प्रकाश बरनवाल,बजरंग बहादुर सिंह,रमेश चंद्र सिंह, राम कृष्ण बरनवाल,डब्लू पांडेय, मधुकर मिश्र,जय प्रकाश द्विवेदी , लाल अशोक सिंह,राजकुमार विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

Related posts