Amethi/Agra UP: फर्जी फौजी बनकर चोरी कर रहे अमेठी के युवक को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर विगत छह महीनों से सेना की वर्दी पहनकर स्टेशन पर चोरी जालसाजी करने वाले अमेठी के युवक को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जीआरपी पुलिस अनुसार सेना की वर्दी पहने एक युवक रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन गुप्ता बताया, जो पिछले छह महीनों से आगरा में किराए के घर में रह रहा था और खुद को आगरा के लाल किले पर तैनात फौजी बताता था।

सख्ती से पूछताछ करने पर राजन गुप्ता ने बताया कि वह अमेठी जनपद का रहने वाला है। उसने पूर्व में अग्निवीर परीक्षा दी लेकिन चयन नहीं हो पाया। इसके बाद उसने फर्जी सेना आईडी, प्रमाण पत्र और वर्दी तैयार करवाई और चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

पुलिस ने राजन के पास से फर्जी सेना की वर्दी,आईडी, डेबिट कार्ड, चार पेन ड्राइव, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सामान बरामद किया है।

Related posts