तीरंदाजी में जीत, आत्मविश्वास और एकाग्रता की जीत है… जयवीर राणा Saharsnpur News

 

धारा लक्ष्य समाचार

सहारनपुर।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर आज वाराणसी में आयोजित हुई तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले, जिसमें शिवम पुंडीर को तीन रजत पदक अर्जुन पुंडीर को एक रजत पदक मिला अपने व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा तीरंदाजी के कोच अरविंद  के नेतृत्व में इन दोनों बच्चों ने प्रशिक्षण लिया मैं अपनी ओर से बधाई देता हूं, और इस फील्ड में इन दोनों बालकों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इस अवसर पर साथ उन्होंने कहा तीरंदाजी एक प्राचीन और सम्मानित खेल है, जिसमें शारीरिक और मानसिक कौशल की आवश्यकता होती है। यह खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी विकसित करता है।
इस अवसर पर, धर्म सिंह राणा, नवीन प्रजापति विनोद कुमार कश्यप दिनेश कुमार अनुज कुमार ललित प्रजापति रजनीश वर्मा सभी उपस्थित रहे।

Related posts