Amethi UP : बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर, महिला, बच्चा सहित कई घायल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेंटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के हीरापुर घाटकोर संपर्क मार्ग पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें महिला व बच्चा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) भेंटुआ भेजा गया।

घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार प्रीति, उनके भाई (बाइक चालक) और प्रीति का बच्चा घायल हो गए। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से टिकावर ग्राम सभा निवासी प्रधान बचन सिंह के भतीजे कमलेश को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी संतराम पाल के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रही थीं और अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय प्रीति समनाभार से अपने मायके हीरापुर जा रही थीं।

घटना के तुरंत बाद हीरापुर निवासी सौरभ तिवारी और मौजूद ग्रामीणों ने 112 और 108 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएससी भेंटुआ ले जाया गया।

वहीं 112 पुलिस टीम, जिसमें राज बहादुर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे, ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई हेतु पीपरपुर थाने बुलाया है।

Related posts